कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईव पर शुक्रवार शाम चार बजे मुरादाबाद से आ रहे तहसील स्तरीय मजिस्ट्रेट की बोलेरो और सामने आई दरोगा की क्रेटा कार टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान बोलेरो के पीछे चल रही दूसरी कार भी टकराई है। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार बिलारी तहसील के एक कानूनगो समेत तीन कर्मी चोटिल होना बताए गए रहे हैं जबकि क्रेटा कार सवार दरोगा को भी हल्की चोट आईं है जोकि संभल जिले के चंदौसी में तैनात बताए गए और वह मुरादाबाद को अपने घर को जा रहे थे।
हादसे में दूसरी कार में कोई घायल नहीं हुआ है। बोलेरो सवार राजस्व कर्मी किसी सरकारी कार्य से मुरादाबाद से लौट रहे थे। एक साथ तीन वाहन टकराने से हुए भीषण हादसे को देखकर कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते हाईवे पर दोनों साइडा से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस ने माैके पर आई और क्रेन की मदद से दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहनों को खींचकर थाने ले गई जिसके चलते करीब एक घंटे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम हाईवे पर सांड से बचाने के प्रयास में हुए सड़क हादसे में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए लेकिन कोई भी गंभीर घायल नहीं है। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया है।
एयरबैग खुलने से बची दोनों वाहन सवार लोगों की जान
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर बोलेरो और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत हुई थी लेकिन गनीमत रही कि दोनों की वाहनों के समय रहते एयरबैग खुल गई जिसके चलते दोनों वाहनों में सवार चार लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदार्शियों का कहना था कि सड़क हादसा जबरदस्त था लेकिन एयरबैग खुलने से दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर चोटों से बच सके हैं।
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाने के पास से एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे चली गई। यह कार पेड़ से जा रुकी वरना गहरे गड्ढे में पलट भी सकता था। कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा एक निजी चिकित्सक खुद कार को चला रहे थे और वह अपने चार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कुंदरकी को जा रहे थे तभी सामने में हाईवे पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई और पेड़ से जाकर रुक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल तक छोड़ा जा सका।