फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के बच्चे को ठुकराया, डीएनए से सामने आएगा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को आरोपी ने अपनाने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को केस के विवेचक मेडिकल टीम लेकर जिला जेल पहुंचे और आरोपी के ब्लड से सैंपल लिए। पीड़िता और बच्चे के ब्लड से भी सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को इन सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 25 जनवरी 2025 को शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी 15 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म किया है जिससे पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बीते अप्रैल में पीड़िता को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। पीड़िता अपने बच्चे के साथ दादी के साथ रहती है।
आरोपी शिवम ने अपने अधिवक्ता के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसमें उसने अपना और बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए डीएनए टेस्ट के आदेश दिए। आरोपी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी सीजेएम की अदालत में पेश की। सीजेएम ने डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति दे दी। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह जिला अस्पताल से मेडिकल टीम लेकर जिला जेल पहुंचे। टीम ने शिवम के ब्लड से सैंपल लिए। इसके अलावा बच्चे और उसकी मां के ब्लड से सैंपल लिए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें