फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वदेशी अपनाने से भारत होगा आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आर्केडिया ग्रीन परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का मंत्र दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि जयंती पर युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे विकसित भारत के सपने को साकार करने में निरंतर प्रयास करेंगे। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध को मजबूत करते हैं। युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की गई। बताया कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
रामपुर तक कराई गई दौड़ प्रतियोगिता
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओ की आर्केडिया ग्रीन से रामपुर रोड तक स्वदेशी संकल्प दौड़ कराई गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच कुलदीप सिंह, राजेश रस्तोगी, निर्यातक राहुल सिंह , निर्यातक नदीम, नवदीप यादव, रामकिशोर लोधी, रविंद्रपाल सिंह, विक्की ठाकुर उर्फ ब्रजानंद , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, नीरज चंद्रा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें