फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा सांसद इकरा हसन पर अशोभनीय टिप्पणी, करणी सेना नेता के सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Sat, 19 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा के फेसबुक पेज पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सपा ने इसे महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट के वायरल होने पर उसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन
कैराना सांसद इकरा हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा के फेसबुक पेज पर हुए एक पोस्ट ने राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। इस पोस्ट में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है।'

विज्ञापन


फेसबुक पर साझा की गई इस पोस्ट में सपा सांसद के खिलाफ हुई टिप्पणी को लेकर सपा में खासी नाराजगी देखी जा रही है। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि का यह अपमान है। इस टिप्पणी को लेकर सपा अपना विरोध जताएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी के साथ वायरल हुई। तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी तो इस पोस्ट को पेज से डिलीट कर दिया गया। इस पोस्ट पर लोगों ने इस टिप्पणी को महिला विरोधी और सामाजिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाला बताया। वहीं दूसरी ओर योगेंद्र सिंह राणा से जब इस संदर्भ में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिस फेसबुक पेज पर यह पोस्ट किया गया है उसपर योगेंद्र सिंह राणा के ही अन्य पोस्ट मौजूद हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि इस संदर्भ में कोई भी लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें