मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में डेंगू की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिले में हर दिन 26 लोगों को डेंगू का डंक लग रहा है। पिछले दस दिनों में जिले में डेंगू के 246 केस सामने आ चुके हैं। वहीं आशंकित मरीजों की संख्या दोगुनी है।
इस बार डेंगू का प्रभाव कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भी लोगों को डेंगू का डंक लग रहा है, जबकि जानकारों के मुताबिक आमतौर पर बीस अक्तूबर के बाद डेंगू का प्रभाव कम हो जाता है। वायरस निष्क्रिय होने लगते हैं। लेकिन डेंगू का वायरस अभी भी सक्रिय हैं। 15 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक जिले में डेंगू के 246 केस मिले चुके हैं। इस दौरान 16 अक्तूबर को सर्वाधिक 46 केस मिले, जबकि 17 अक्तूबर को सबसे कम छह मरीज पाए गए।
डेंगू के दस दिनों के आंकड़े
तारीख-----संख्या
25 अक्तूबर--37
23 अक्तूबर--24
22 अक्तूबर--17
21 अक्तूबर--32
20 अक्तूबर--28
19 अक्तूबर--27
18 अक्तूबर--20
17 अक्तूबर--06
16 अक्तूबर--46
15 अक्तूबर--09