फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छपरा-अमृतसर, दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोरखपुर से दिल्ली व छपरा से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस को अब लगातार चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए दोनों साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। दोनों ट्रेनों में एसी व स्लीपर कोच होने के कारण ज्यादा यात्री इनका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (05049-50) छपरा-अमृतसर-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस सात फरवरी से हर सप्ताह चलेगी। इसी तरह (05057-58) गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस छह फरवरी से हर सप्ताह चलेगी। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के बरेली व मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी। छपरा-अमृसतसर एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर देर रात 2:42 बजे ठहरेगी। वापसी में इसका ठहराव सुबह 5:25 बजे होगा। जबकि गोरखपुर-दिल्ली एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह 9:15 बजे ठहरेगी। वापसी में इसका ठहराव शाम 5:55 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें