फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाएं राजस्व वसूली और आरडीएसएस के कार्यों का जल्द पूरा करें : आशीष गोयल

Thu, 25 Apr 2024 07:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने बिजली विभाग के अफसरों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। आरडीएसएस के कार्य जल्द से जल्द पूरे करने के लिए कहा। उन्होंने एक्सईएन चांदपुर विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम चांदपुर को कारण बताओ नोटिस दिया तो गजरौला के तत्कालीन एक्सईएन गजरौला द्वितीय को कृषि पोषकों के पृथ्क्कीकरण के कार्यों में शिथिलता बरतने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन ने हाईवे किनारे एक होटल में समीक्षा बैठक लेने पहुंचे। चेयरमैन ने एक-एक अफसर से पूछा कि किसके क्षेत्र में बिजली का कितना बिल बकाया है। बड़े बकायेदारों पर क्या कार्रवाई की जा रही है। फिसड्डी पाए जाने पर सुधार लाने के साथ ही वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। पुराने होकर गल चुके खंंभे कितने बदले गए हैं। जर्जर हाे चुकी लाइनों के तारों को बदल कर नई लाइन खींचे जाने का काम कब तक पूर्ण हो जाएगा। चेयरमैन ने 2023-24 की बिजनेस प्लान की समीक्षा की। अधीनस्थों से जानकारी ली कि उनके क्षेत्र में नए उद्योग धंधे लगाए जाएंगे, उनको आपूर्ति देने के क्या इंतजाम हैं। कहा कि औद्योगिक श्रेणी संयोजनों को निर्गत करने में देरी पाई जाने पर ट्रांसमिशन, वितरण अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जाने का प्रयास किया जाए। पुरानी लाईन, पोल और पुरानी केबिल हटाई जाए। इस दौरान डायरेक्टर एनके मिश्र, डायरेक्टर संजय जैन, एमडी ईशा दूहन के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, धामपुर, संभल के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें