फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ज्वैलर्स के ठिकानों पर आयकर के छापे, कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात हुई कार्रवाई

Fri, 01 Mar 2019 05:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
संतोष ज्वैलर्स के ठिकानों पर आयकर के छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतोष ज्वैलर्स के एकता द्वार और मंडी चौक स्थित दो प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे छापामारी की। दोनों प्रतिष्ठानों पर भारी तादाद में फोर्स लेकर पहुंची आयकर टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया। मंडी चौक स्थित शोरूम को टीम के पहुंचने के बाद खुलवाया गया। आयकर विभाग की कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मचा है। देर रात तक आयकर विभाग की टीमें सर्वे में लगी थीं। देर शाम आभूषणों के मूल्यांकन के लिए पंजीकृत वैल्यूअर को दोनों प्रतिष्ठानों पर बुलाया गया। आयकर विभाग की कार्यवाही में करोड़ों रुपये की आयकर चोरी पकड़े जाने के संकेत आयकर अफसरों ने दिए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब दस बजे जब बाजार खुलने का समय हुआ तो आयकर विभाग की टीमें भारी फोर्स के साथ अचानक मंडी चौक और एकता द्वार के पास स्थित कॉम्प्लेक्स पर पहुंची। बाजार में भारी फोर्स के साथ आयकर की टीमों को देख व्यापारियों में खलबली मच गई। आयकर विभाग की एक टीम ने एकता द्वार के पास स्थित संतोष ज्वैलर्स पर छापा मारा। ठीक इसी समय आयकर विभाग की दूसरी टीम ने टीमों ने मंडी चौक में तिराहे के पास स्थित संतोष ज्वैलर्स के दूसरे शोरूम पर छापा मारा। यहां पीएसी भी आयकर टीम के साथ थी। जब आयकर टीम पहुंची तक संतोष ज्वैलर्स का मंडी चौक स्थित शोरूम बंद था। आयकर अधिकारियों ने यहां थोड़ी देर इंतजार किया। शोरूम खुलने के बाद यहां कार्रवाई शुरू की गई। संतोष ज्वैलर्स के दोनों प्रतिष्ठानों पर सुबह में शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी थी। 

आयकर अधिकारियों ने रात करीब सात बजे शोरूम के आभूषणों आदि का मूल्यांकन करने के लिए आयकर विभाग ने अपने सूचीबद्ध वैल्यूअर को दोनों प्रतिष्ठानों पर बुलाया। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक छानबीन में करोड़ों रुपये की आयकर चोरी पकड़ी गई है। इसमें सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही कुछ संपत्ति के दस्तावेज मिलने की बातें भी अधिकारियों ने कही हैं। हालांकि आयकर विभाग के अफसरों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही वह स्पष्ट आंकड़ा दे सकेंगे। 
विज्ञापन

संतोष ज्वैलर्स के मालिक संतोष अग्रवाल का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं। उन्हें आयकर विभाग की टीमों द्वारा सर्वे किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि आयकर की टीमें उनके दो प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर रही हैं। घर पर कोई टीम नहीं पहुंची है।

संतोष ज्वैलर्स के दो प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कर चोरी का सही-सहीं आंकड़ा बताया जा सकता है। फिलहाल आभूषणों, संपत्ति और कैश समेत करोड़ों रुपये की कर चोरी के संकेत मिले हैं। मुख्य व्यक्ति अभी बाहर है। उनके आने के बाद ही सही आंकड़े पता चलेंगे। -यदुवीर सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें