फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में सख्ती के बावजूद भी छात्र नकल करने से रुक नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को हिंदू कालेज व केजीके कालेज में छात्र नकल के साथ पकड़े गए। इसके अलावा परीक्षा का चौथा दिन बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय का सचल दल निगरानी के लिए पहुंचा है। वहीं, विवि की आनलाइन परीक्षा फार्म में व्यक्तिगत विद्यार्थियों को सांख्यिकी प्रयोगात्मक विषय स्वीकृत हो गया और प्रवेश पत्र निकल आने के बाद जब वह परीक्षा देने पहुंचे तो एएस द्वारा रोक देने की वजह से परीक्षा देने से वंचित रह गए। विवि परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक सचल दल शुक्रवार से सक्रिय हो जाएंगे और छात्रों का मामला संज्ञान में आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पांचों अशासकीय कालेजों में गुरुवार को तीनों पालियों में 5140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 211 गैर हाजिर रहे, जबकि 4929 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हिंदू कालेज में शाम की पाली में आंतरिक सचल दल ने जब परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की जांच की तो बीएससी का एक छात्र के पास मॉडल पेपर का एक पेज मिला। सचल दल ने उत्तरपुस्तिका को यूएफएम कर दिया है। वहीं, केजीके कालेज में दोपहर की पाली में आंतरिक सचल दल सीसीटीवी से परीक्षा कक्षों की निगरानी कर रहा था, तभी एक छात्र की गतिविधियों पर शंका हुई। कक्ष में जाकर जब उसकी जांच की तो छात्र के पास नकल की पर्ची मिली। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने कहा कि सभी जिलों के लिए सचल दल चार बने हैं। एक केंद्रीय सचल दल बना है। दो सचल दल चार जिलों और एक सचल दल तीन जिलों में निरीक्षण करेगा। गुरुवार को बदायूं, संभल, बरेली और पीलीभीत में निरीक्षण किया है। शेष जिलों में शुक्रवार को सचल दल निरीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट में यदि किसी कालेज में गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा फार्म प्राचार्य सत्यापित करते हैं। यदि उन्होंने व्यक्तिगत छात्रों के फार्म में प्रयोगात्मक विषय नहीं देखा होगा तो वह छूट गया होगा। यदि इस मामले की शिकायत मिलेगी तो छात्रों के हित में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



कालेज पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज 134 128 6
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय 223 216 7
एमएच कालेज 174 161 13
केजीके कालेज 1441 1369 72
हिंदू कालेज 3156 3043 113
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें