फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राणा ग्रुप की दो चीनी मिलों व डिस्टलरी में आयकर की छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंजाब के कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी जिले की दो चीनी मिलों के साथ डिस्टलरी फैक्टरी में शुक्रवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। तीनों स्थानों पर दस्तावेजों को खंगालने के साथ आयकर अधिकारी कारोबार का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए हैं।
विज्ञापन


राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर सरदार नगर में डिस्टलरी फैक्टरी है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने अर्ध सैनिक बलों के साथ बेलवाड़ा, बिलारी चीनी मिल और करीमगंज शराब फैक्टरी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। टीमों ने फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर परिसर को सील कर दिया। फैक्टरी के अधिकारियों के मोबाइल को भी बंद करा दिया। मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। कार्रवाई के दौरान फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मिल में किसानों के गन्ने की तौल और पेराई का काम जारी रहा। कोई अधिकारी बताने के लिए तैयार नहीं था। पता चला कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है। इसी कारण आयकर अधिकारी कारोबार के साथ प्रत्येक सामान का मूल्यांकन कर रहे हैं। टीम ने तीनों स्थानों से अहम दस्तावेजों को जब्त किए हैं। आयकर अधिकारी फैक्टरी के अधिकारियों से दस्तावेजों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। आय व्यय का ब्योरा इकट्ठा करने में अधिक समय लग रहा है।

स्थानीय अधिकारियों को रखा दूर
छापा के दौरान मुरादाबाद के आयकर अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब और लखनऊ के अधिकारियों को शामिल किया गया है। बाहर से आए अधिकारी किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत नहीं कर रहे हैं। इस मामले में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें