फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद विवाद में तीन केस दर्ज 

Thu, 09 Jun 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
‌मस्जिद विवाद
विज्ञापन
करूला जब्बार कालोनी स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर बरेलवी व देवबंदी मसलक को बीच हुए विवाद में कटघर पुलिस ने तीन केस दर्ज कर लिए हैं। एक-एक केस दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया है। जबकि तीसरा केस खुद पुलिस ने दर्ज किया गया है। शहर का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

क्या है मामला

 करूला स्थित जब्बार कालोनी में मस्जिद-ए-अरकम है। मस्जिद में वर्ष 1992 से नमाज अदा की जाती है। मस्जिद में बरेलवी और देवबंदी दोनाें मसलक के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। 13 जून को दोनों पक्ष इमामत को लेकर भिड़ गए थे। बरेलवी मसलक का आरोप था कि जोहर की नमाज पढ़ने गए तो देवबंदी मसलक के लोगों ने मस्जिद में घुसने नहीं दिया। मस्जिद में अंदर से ताला लगाकर उन्हें बाहर कर दिया गया। जबकि देवबंदी मसलक के लोगों का आरोप था कि दूसरा पक्ष मस्जिद पर कब्जा करने की नीयत से घुस आया था। मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए।
 
फोर्स की मौजूदगी में पढ़ी गई नमाज-ए-तरावीह
मुरादाबाद। बुधवार को अस्र की नमाज में हुई विवाद के बाद जब्बार कालोनी में माहौल तनावपूर्ण बन गया। माह-ए-रमजान होने के चलते मस्जिद नमाज-ए-तरावीह चल रही थी। जिसे इशा की नमाज के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें