फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जुलूस में लोगों ने किया जंजीरी और दहकते अंगारों पर मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर सिरसी में शबीहे जुलजुनाह के जुलूस निकाले गए। इनमें शिया समुदाय के लोगों ने जंजीरी और दहकते हुए अंगारों पर मातम किया।
विज्ञापन

इमाम बारगाह मोहल्ला गर्बी से हजरत इमाम हुसैन का शबीहे जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया। जुलूस में सवारी बबर अली ने पढ़ी जबकि अंजुमन महफिजे अजा, हुसैनी, रौनके अजा, बहारे अजा और अंजुमन शमीमे ईमान ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस कर्बला मोहल्ला गर्बी पहुंचकर संपन्न हुआ। दूसरी ओर इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात से भी हजरत इमाम हुसैन का शबीहे जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया। इसमें सवारी वकार मेहंदी, गुलाम अब्बास और महताब हुसैन ने पढ़ी जबकि अंजुमन जुल्फकारे हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, हाशमी, अंजुमन हैदरी, गुलजारे हुसैनी, पन्जेतनी, दिलदारे हुसैनी, कारवाने हुसैनी, सफीना ए अजा और अंजुमन मीसमे अजा ने नौहा पढ़ा और मातम किया।
नौहाख्वानी के बाद अजादारों ने इमाम बारगाह के सामने जंजीरी मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। मस्जिद सादात के सामने अजादारों ने दहकते हुए अंगारों पर मातम किया। जुलूस कर्बला मोहल्ला शर्की सादात पहुंचकर समाप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन

00000

मढ़न में निकाला गया मातमी जुलूस
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मढ़न में चेहल्लुम पर अजादारों ने मातमी जुलूस निकाला। इसमें जंजीरी मातम भी किया गया। मीसम अब्बास व अजादारों ने नौहाख्वानी की। मौलाना शाने हैदर बाकरी ने मजलिस में कहा कि इस्लाम को जिंदा रखने के लिए हजरत इमाम हुसैन ने कुर्बानी दे दी। मातमी जुलूस इमामबाड़ा अबू तालिब से निकाला गया। जुलूस कर्बला पहुंचा, वहां अजादारों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान सैय्यद नकी, हसनैन हैदर, शबाब हैदर, डॉ. नबी हैदर, सरकार हैदर, अली हैदर,सैय्यद आसिफ हुसैन, सैय्यद शबाब हैदर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें