रेलवे हरथला कालोनी स्थित जेके विलियम कालेज के आईसीइसई बोर्ड की परीक्षा 10-12वीं रिजेल्ट का आने पर ख?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में सबसे पहले आईसीएससी और आईएससी की दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड ने जारी कर दिया है। शनिवार को जारी किए गए परिणाम में मुरादाबाद जनपद के 2585 विद्यार्थियों ने बोर्ड की चुनौती को पार कर लिया है। पिछले प्रदर्शन के आधार पर जारी किए गए परिणाम से विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए हैं। समन्वयकों का कहना है कि यदि कोई विद्यार्थी परिणाम से असंतुष्ट है तो वह परीक्षा दे सकता है।
मुरादाबाद जनपद में हाईस्कूल में 985 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण काल में नवंबर माह तक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई की थी। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से स्कूलों में आए थे। पहले बोर्ड ने पाठ्यक्रम में कटौती कर दी थी।
इसके बाद कोविड संक्रमण बढ़ने की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। नौवीं, हाईस्कूल और 11वीं कक्षाओं के परिणाम के आधार पर बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तैयार किया गया है। विद्यार्थी इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपराह्न तीन बजे जैसे ही बोर्ड ने परिणाम जारी किया, विद्यार्थी ने ऑनलाइन परिणाम देखने में जुट गए।