फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसीलदार की जांच में तगाली में बना विवादित स्थल ग्राम समाज की भूमि पर पाया गया

Tue, 24 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव तगाली में बना विवादित स्थल तहसीलदार की जांच में ग्राम समाज की भूमि पर बना पाया गया है। शीघ्र इसे हटाने की कार्रवाई प्रशासन करेगा। गांव तगाली के हिंदू समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय पर विवादित स्थल में निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से भी की थी। शिकायत में उनका आरोप था कि कथित धार्मिक स्थल ग्राम समाज की भूमि पर बनाया गया है। कुछ लोग उसे पर टीन शेड डालने का प्रयास कर रहे हैं। वहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायत पर थाना डिलारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। शिकायत की जांच एसडीएम प्रीति सिंह ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को सौंपी थी। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ विवादित स्थल की भूमि की जांच करने गांव में गये थे।
उन्होंने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। जांच में पाया गया कि विवादित स्थल ग्राम समाज की भूमि पर बना हुआ है ।एसडीएम ने बताया कि जांच में पाया गया है कि जिस भूमि पर विवादित स्थल बना हुआ है वह राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढों (ग्राम समाज) के रूप में दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विवादित स्थल को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम के बाद विवादित स्थल को ग्राम समाज की भूमि से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें