फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पशु चिकित्सक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर पशु चिकित्सक ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर शादी से इन्कार कर दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कटघर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक अनिकेत के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान छात्रा पशु चिकित्सक अनिकेत कुमार के संपर्क में आई। महिला का कहना कि अनिकेत ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने पर चिकित्सक उसके घर आया। चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कई बार आरोपी होटल में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में छात्रा अपनी मां को ज्यादा जानकारी नहीं देती थी। बाद में छात्रा ने बताया कि अनिकेत ने उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया है।
चिकित्सक धमकी देने लगा कि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। धमकी देने के बाद 22 मार्च को भी वह छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परेशान होकर छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई। मां ने थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक का चक्कर काटा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर पशु चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की विवेचना कर कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें