फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जनगणना में अब हर व्यक्ति को 40 सवालों के बारे में जानकारी मांगी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनगणना के दूसरे चरण के लिए जिले के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। बताया गया कि अधिकारी अब हर व्यक्ति से 40 सवालों को करेंगे और उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनरों ने बताया कि प्रथम चरण में परिवार की जानकारी ली गई है। अब दूसरे चरण में हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी ली जाएगी। पूरी प्रक्रिया मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल की जाएगी। इसमें जाति गणना भी शामिल होगा। इस मामले में जिले के एसडीएम स्तर के चार अधिकारी ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक एक प्रगणक के लिए क्षेत्र निर्धारित किया जाएगा। घर घर पहुंचकर प्रगणक लोगों से बातचीत कर जानकारी लेंगे। ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि हर व्यक्ति से उनके माता पिता के जन्म स्थान, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खातों, वोटर आईडी कार्ड, डीएल, शिक्षा, रोजगार, जाति सहित 40 बिंदुओं के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण की शुरूआत आयोग के निर्देश पर की जाएगी। मकान की गणना के लिए स्वगणना की सुुविधा दी जाएगी। एडीएम वित्त ने बताया कि ट्रेनिंग का कार्य अभी कुछ दिनों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें