फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दरोगा की मौत के मामले में ठेकेदार सहित तीन पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रिटायर्ड दरोगा अतेंद्र सिंह की मौत के मामले में मझोला पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामेश्वर कॉलोनी निवासी अंकुर प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लाकड़ी फाजलपुर में उनका गोडाउन निर्माणाधीन था। तीसरे मंजिल की मुमटी का निर्माण होना बाकी था। इस बीच 19 जनवरी की शाम के समय गोडाउन पर मौजूद पिता रिटायर्ड दरोगा अतेंद्र सिंह (61) मकान ठेकेदार के साथ मौजूद थे। आरोप है कि उनको छत से ढकेला गया और गिरने से उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड दरोगा के सिर में चोट आई थी। बेटे का कहना है कि उसके पिता एक साल पहले ही दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार रविंद्र उसके दो साथी विपिन, और संजय के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बाबत पूछताछ कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें