फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में आठ क्रय केंद्रों पर अब तक हो चुकी है 1430 क्विंटल धान की खरीद

Tue, 03 Nov 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। धान खरीद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कांठ तहसील क्षेत्र में खोले गए सभी आठ क्रय केंद्रों पर अब तक किसानों से 1430 क्विंटल धान की खरीद जा चुकी है, वहीं 300 से अधिक किसान धान विक्रय करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं।
विज्ञापन


कांठ में इस बार नगर स्थित उपमंडी समिति में खाद्य विभाग के चार और फूलपुर मिठ्ठनपुर, कुचावली, फत्तेहपुर बिश्नोई व सिहाली अकबरपुर में एक-एक धान क्रय केंद्र 12 अक्तूबर से संचालित है। जिस पर अब किसानों से धान की खरीद जा रही है। सोमवार को कांठ के विपणन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडी समिति स्थल के चारों क्रय केंद्रों पर अब तक 700 क्विंटल, फत्तेहपुर बिश्नोई में ढाई सौ क्विंटल, कुचावली में 180, सिहाली अकबरपुर में 100 और फूलपुर मिठ्ठनपुर में 200 क्विंटल धान किसानों से खरीद जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी खरीद का कोई लक्ष्य नहीं मिला हैं, लेकिन अधिक से अधिक किसानों से धान खरीदने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक किसान धान विक्रय करने के लिए अपने-अपने रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जो किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं, उनका भुगतान भी निर्धारित समय पर उनके खातों में पेहुंच रहा है। किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों के द्वारा कोई विरोध या आपत्ति की बात अभी सामने नहीं आई है।
सोमवार को कांठ के विपणन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए उन किसानों के धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है, जिनके पास 10-15 क्विंटल ही धान है। ताकि किसान अपने धान को विक्रय कर दिवाली के त्योहार को मना सकें। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि काम धान वाले किसान भी क्रय केंद्रों पर अपने धान को विक्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें