अंतर्विद्यालय एकदिवसीय कबड़्डी प्रतियोगिता में सेंट मेरी अगवानपुर का पहला स्थान और सेंट मीरा अकादमी कांशीराम नगर ब्रांच का दूसरा स्थान रहा। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी में किया गया।
विद्यालय की निदेशिका अक्षरी प्रकाश ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम बिल्डिंग जैसे गुणों का विकास होता है। इसलिए खेल में भाग लेना चाहिए। खेल विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाता है। वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश ने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है। प्रधानाचार्य पारुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विजेता टीम को बधाई दी। इस मौके पर रजत शर्मा, नितिन कुमार, मुजीबुर्रहमान, इसरार खान, मनोज शर्मा, अंकुर मलिक, पूजा चौधरी, राखी हल्दिया, सौरभ सिंह, केदारनाथ दिवाकर, अनुज सक्सेना, दीपशिखा गुप्ता, तनु विश्नोई, गीता गुप्ता, इरा रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।