फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच बीघे में की गई अवैध प्लाॅटिंग को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने कोहिनूर तिराहे पर पांच बीघे में की गई अवैध प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। आरोप था कि प्रापर्टी डीलर बगैर नक्शा पास कराए निर्माण करा रहा था। इधर शाहपुर तिगरी में अवैध ढंग से निर्मित बाउंड्रीवाल को सील कर दिया।
विज्ञापन

एमडीए के अधिकारियों को सूचना मिली कि कोहिनूर तिराहा और शाहपुर तिगरी में कुछ लोग अवैध ढंग से प्लाॅटिंग कर रहे हैं। इस मामले में एमडीए के अधिकारियों ने सुनवाई के दौरान कोहिनूर तिराहा निवासी प्रापर्टी डीलर मो. फहीम को नोटिस जारी कर पांच बीघा क्षेत्रफल में की जा रही प्लाॅटिंग के बारे में लिखित जानकारी मांगी। प्रापर्टी डीलर संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। प्लाॅटिंग के लिए ले आउट या नक्शा पास नहीं कराया था। इसी प्रकार शाहपुर तिगरी निवासी हरपाल सिंह चौधरी को भी नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के बारे में पूछताछ की गई। हरपाल सिंह भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। दोनों मामलों की जानकारी मिलने पर एमडीए के वीसी अनुभव सिंह ने प्रवर्तन टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रवर्तन टीम में शामिल सहायक अभियंता मेधा यादव, अवर अभियंता सोनवीर सिंह और आयुष राजपूत की टीम ने कोहिनूर तिराहे के नजदीक पहुंचकर अवैध प्लाॅटिंग जेबीसी से ध्वस्त करा दिया। वहीं टीम ने शाहपुर तिगरी जाकर अवैध भूखंड के चारों तरफ की गई अवैध बाउंड्री को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें