फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जल निगम संघर्ष समिति ने धरना देकर मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पेयजल और सीवरेज को विभाजित करने के विरोध में जल निगम संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को आशियाना फेज-1 में धरना देकर काला दिवस मनाया। आरोप लगाया कि विभाजन का दुष्परिणाम विभाग के अलावा आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। जल निगम संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजीनियर योगेश रायजादा की अध्यक्षता में कर्मचारी आशियाना फेज-1 स्थित जल निगम ग्रामीण कार्यालय परिसर में जुटे। जहां धरना प्रदर्शन विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शासन ने जल निगम में पेयजल और सीवरेज को विभाजित कर बड़ा खेल किया है। आरोप लगाया कि जल निगम को शासन ने एक प्रयोगशाला बना दिया है। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत जल निगम को नोडल विभाग के तौर पर नामित किया था लेकिन उत्तर प्रदेश में विभाग को दो भागों में विभाजित कर दूसरे विभाग के लोगों को शामिल करने की साजिश की है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शासन की साजिश के खिलाफ काला दिवस के रूप में मनाया है। आंदोलन का अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया है। इस दौरान उप्र डिप्लोमा इंजीनियर संगठन के इंजीनियर अजय कुमार सक्सेना, एसपी सिंह, संतोष कुमार, वीके रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, एसएन खान, उमेश चंद्र गुप्ता, प्रवीन कुमार, ओम पाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें