फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में अवैध खनन: रात में जांच करने गए लेखपाल- होमगार्ड पर माफिया ने किया हमला, सभी को घेरकर पीटा

Sun, 01 Jun 2025 05:35 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।

सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में रामगंगा नदी पर हो रहे अवैध खनन को रोकने गए लेखपाल और होमगार्ड पर खनन माफियाओं ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। तहसीलदार के आदेश पर रात एक बजे की गई कार्रवाई के दौरान चार हमलावरों ने लेखपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसीलदार के आदेश पर रामगंगा नदी में चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे लेखपाल और होमगार्ड पर खनन करने वालों ने जानलेवा हमला कर दिया। अचानक आई खनन अधिकारी की गाड़ी को देखकर खनन माफिया वहां से भाग गए। घायल लेखपाल ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डिलारी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना डिलारी के गांव काजीपुरा में रामगंगा नदी में शुक्रवार देर रात खनन माफिया जेसीबी से अवैध खनन कर रहे थे। खनन कर रेत को ट्रैक्टर ट्राॅलियों से भेजा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना तहसीलदार प्रवीण कुमार को फोन पर दी।  इस पर तहसीलदार ने रात करीब 1:00 बजे हल्का लेखपाल रिजवान खां और होमगार्ड संजीव कुमार को अपनी गाड़ी से खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए भेजा।

 लेखपाल ने बताया कि जब उनकी आगे न जाने की वजह से थोड़े पीछे खड़ा कर दिया। वह होमगार्ड के साथ पैदल मौके पर जा रहे थे।  तभी गांव के निवासी खनन माफिया के चार साथियों ने उन्हें घेर लिया।  उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके कई गंभीर चोटें आई। अचानक खनन अधिकारी भी यहां आ गए।  
विज्ञापन


उनकी गाड़ी की लाइट देखकर खनन माफिया उन्हें लेखपाल और होमगार्ड को अधमरा छोड़कर मौके से अपनी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅलियां लेकर नदी के दूसरी ओर से भाग गए।  तहसीलदार ने इसकी जानकारी मिलने पर डिलारी थाना प्रभारी को सूचना देकर लेखपाल और होमगार्ड को बचाने और खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 

 इस पर डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची।  लेखपाल रिजवान खां बताया कि उन्होंने आरोपी खनन माफिया के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

मजदूर की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का केस 
पुलिस ने मजदूर चिरंजीलाल (55) की हत्या के मामले में सिरसखेड़ा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर मजदूर को पीटकर उसे नाले में ढकेलने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सिरसखेड़ा निवासी चिरंजीलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

बुधवार रात आठ बजे गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर शराब के नशे में धुत सौरभ, सुमित गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों को चिरंजीलाल ने टोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद उन्हें नाले में धकेल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया था।

हालत बिगड़ने पर परिजन शुक्रवार को मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी माैत हो गई थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें