फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी गोदाम में छापा, चार लाख की दवाएं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। औषधि विभाग ने बुधवार को आर्य नगर स्थित होजरी के गोदाम में छापामारी कर 11 पेटी एलोपैथिक दवाएं बरामद की हैं। दवाओं के नकली होने की आशंका को देखते हुए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। होजरी दुकानदार होजरी की आड़ में बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण और फुटकर में कारोबार करता था। औषधि टीम ने दवाएं सील कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षण नरेश मोहन दीपक ने बताया कि आर्य नगर में सुधीर गुप्ता निवासी बुद्ध बाजार के होजरी गोदाम में दवाओं के अवैध भंडारण की सूचना पर दोपहर में छापा मारा गया। सुधीर गुप्ता की बुध बाजार पुलिस चौकी के सामने होजरी की दुकान है। गोदाम के एक कमरे में होजरी के बोरों में एलोपैथिक दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। इनमें अधिकतर एंटी फंगल क्रीम हैं। सुधीर गुप्ता के पास दवाओं के भंडारण का लाइसेंस नहीं है। नरेश मोहन ने बताया कि पूछताछ में सुधीर गुप्ता दवाओं की खरीद बिल नहीं दिखा पाए। सुधीर गुप्ता अमरोहा स्थित शिवम माहेश्वरी, मुरादाबाद से बिंदल मेडिकल और स्टेशन रोड में भाटिया नामक व्यक्ति से थोक में दवाओं की खरीद करता था। ग्रामीण इलाकों में मेडिकल स्टोर में फुटकर में उनकी बिक्री करता था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दवाओं की नकली होने की पुष्टि होने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में कुमार कुमार जैन औषधि निरीक्षक बिजनौर, राजेश कुमार औषधि निरीक्षक अमरोहा शामिल रहे।
सालों से चल रहा था गोरखधंधा
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन ने बताया कि होजरी की आड़ में दवाओं का गोरखधंधा सालों से चल रहा था। किसी को शक न हो एलोपैथिक दवाओं को होजरी के बोरे में भरकर गोदाम पहुंचाया जाता था। गोदाम में दवाओं को होजरी के बोरे के साथ ही रखा जाता था। नरेश मोहन ने बताया कि आरोपी सुधीर थोक में दवाएं खरीदकर 20 फीसदी मुनाफे में ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर को सप्लाई करता था।
विज्ञापन

सटीक सूचना पर हुई कार्यवाही
औषधि विभाग को 19 जुलाई को मुखबिर ने आर्य नगर में दवाओं का स्टॉक होने की सूचना मिली थी। सहायक आयुक्त मुरादाबाद मंडल के निर्देशन पर जांच में पुष्टि होने पर बुधवार को छापामारी की गई। गोदाम अक्सर बंद रहता है। बुधवार को भी गोदाम बंद मिलने पर टीम बुद्ध बाजार स्थित सुधीर गुप्ता की होजरी की दुकान पहुंची। वहां से सुधीर गुप्ता को साथ लेकर गोदाम खुलाकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें