फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से वोट पड़े तो भाजपा का खाता नहीं खुलेगा : आराधना मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा षड्यंत्र कर रही है। यदि ईमानदारी से वोट पड़े तो भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिल्ली चलकर आवाज उठानी होगी। यह बातें मंगलवार को भूड़े का चौराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कही।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में पार्टी जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा वोट चोरी का प्रयास कर रही है जिसे रोकने के लिए राहुल गांधी दिल्ली में एक नवंबर को शंखनाद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार ने राहुल गांधी पर 44 मुकदमे दर्ज किए हैं लेकिन वह सीना तानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड़े होते हैं। किसी भी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है।
कहा कि आज प्रदेश में यदि कोई बेरोजगार नौजवान सड़क पर खड़ा होकर नौकरी मांगता है तो सरकार उस पर लाठियां बरसवाती हैं और जेल में डाल देती है। महंगाई की मार गरीबों पर ज्यादा पड़ रही है लेकिन आवाज उठाने पर भाजपा सरकार झूठे आंकड़े पेश करती है। वहीं व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाले आम लोगों को भ्रमित करते हैं। आरोप लगाया कि योगी सरकार में अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन



नैतिकता बची है तो चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीलीभीत में 1300 वोट चोरी किए गए। आयोग ने राम की जगह श्याम और रहीम की जगह रहमत कर दिया था। चुनाव आयोग के उस बयान पर जिसमें आयोग ने कहा था कि ''''राम ने यादव ही नहीं शर्मा को भी मारा, शुक्र है अल्पसंख्यक को नहीं मारा''''.. यूपी चुनाव आयोग के माफी मांगने को आराधना मिश्रा ने नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से कुछ नहीं होगा, चुनाव आयोग को एसआईआर रद करना होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार में यदि जरा सी नैतिकता बची है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व विधायक फूल कुंवर, कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी व अजय सारस्वत समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें