फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर कोई भी समस्या आती है तो संस्था उसके साथ खड़ी है : राजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। युवा बर्तन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एमआईटी में एक सभा आयोजित की। अध्यक्ष राजन मुदगल ने सभी का स्वागत किया और कहा कि अगर व्यापारियों पर कोई भी समस्या आती है तो हमारी संस्था उसके साथ खड़ी है। महामंत्री विकास अग्रवाल ने पिछले साल में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी महीनों में होने वाले कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने शहर में हो रहे आधुनिक साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एके सिंह एवं ग्रेड-2 आरए सेठ ने जीएसटी एवं उससे आने वाली समस्याओं के बारे में सभी को अवगत कराया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्या उनके सामने रखा। कार्यक्रम का संचालन संजीव वर्मा एवं नलिन अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही तीन लकी ड्रॉ और दो समयबद्धता पुरस्कार निकाले गए। संरक्षक विजय अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर विनय अग्रवाल, राकेश सिंघल, आशीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, दीपक वर्मा, नीरज अग्रवाल, सौरभ मित्तल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें