फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली हुई तो होगा आंदोलन : भाकियू

Tue, 04 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की गन्ना संबंधित मांगों और समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ में पंचायत कर समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। यहां मांगों को पूरा कराने के लिए किसानों ने समिति सचिव को सात सूत्री ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि आज किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि कर किसानों को छलने का काम किया है। कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य होना चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि गन्ना सीजन शुरू होने वाला है और इसी सप्ताह में चीनी मिलों में भी गन्ना पेराई शुरू हो जाएगा, ऐसे में यदि किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। पंचायत के दौरान किसानों ने गन्ने से संबंधित समस्याओं को भी समिति सचिव खेत सिंह और चीनी मिल अधिकारियों के समक्ष रखा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, जिला सचिव रामकला सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, नौबत सिंह गुर्जर, विजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रामपाल सिंह, महीपाल सिंह, अंश ढिल्लो, वहोरन सिंह, अजय कुमार, ओमराज सिंह, रघुपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
सोमवार को गन्ना समिति कांठ में पंचायत के दौरान भाकियू टिकैत ने कुछ किसानों का सर्वे में पैडी रकबा कम होने पर इसे पूरा कराने, क्रय केंद्र पर गन्ने की 23 क्विंटल की पर्ची तौल कराने, किसानों द्वारा दिए गए अपने गन्ने बीज की सप्लाई किसानों को ही दिलाने, गन्ना इंडेंड क्रय केंद्र की क्षमतानुसार देने, तीनों चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर घटतौली पर नजर रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने, किसानों के सीएलए गन्ना पर्यवेक्षकों से दुरुस्त कराने और किसानों को गन्ना मिलों उचित व पर्याप्त मेली समय से दिलाने की मांग करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन समिति सचिव खेत सिंह को दिया। साथ ही जल्द मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें