फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार तो पति से थाने के बाहर खा दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। पत्नी से चल रहे विवाद से क्षुब्ध पति नेबृहस्पतिवार की शाम कांठ थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां मोहल्ले के जुमे का बाजार निवासी मुजाहिद की पुत्री गुलिस्ता की शादी अमरोहा जिले के जट बाजार निवासी सोनू पुत्र मोहम्मद नबी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, करीब दो माह पहले गुलिस्ता और सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुलिस्ता अपने मायके आ कर रहने लगी थी। बृहस्पतिवार को सोनू पत्नी को मनाकर अपने साथ घर ले जाने के लिए उमरी कलां आया था। सोनू के प्रयास करने के बाद भी पत्नी उसके साथ जाने से इंकार कर दी। इसके बाद यह मामला कांठ थाने पहुंच गया। सोनू ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसकी पत्नी को उसके साथ भिजवा दे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर बात की, इसके बाद भी गुलिस्ता उसके साथ जाने से इंकार कर दी। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनू ने कांठ थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर थाने से पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची, इस दौरान युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखकर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सोनू की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों के सूचना देने पर कांठ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सोनू की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
कांठ। पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर सोनू के मरने से उसके ढाई माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। बताते चले उमरी कलां मोहल्ले के जुमे का बाजार निवासी गुलिस्ता और अमरोहा जिले के जट बाजार निवासी सोनू की पहचान दो वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, इसके कारण दोनों ने कोर्ट में शादी किया था। ढाई माह पहले गुलिस्ता ने पुत्र को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें