मुरादाबाद। तमाम प्रयासों के बाद भी चीनी मिलें गन्ना भुगतान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। इस कारण किसान परेशान हैं। जिला गन्नाधिकारी ने कहा कि चीनी मिलों को चेताया गया है यदि उनका गन्ना भुगतान नहीं सुधरा तो अगले पेराई सत्र में उनके मिल क्षेत्र का गन्ना दूसरी मिलों को आवंटित करने की रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
जिला गन्नाधिकारी अजय अजय सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह सुरक्षण समिति की बैठक में चीनी मिलों को चेताया गया था। समीक्षा में मिला था कि मिलों पर 14 दिन पूर्व का 780 करोड़ रुपये बकाया था। मिलों ने केवल 436 करोड़ का भुगतान ही किसानों को किया है। यह आंकड़ा देयगन्ना भुगतान का 55 प्रतिशत था। बेलवाड़ा मिल ने जब तक 47, रानीनांगल ने 85, बिलारी ने 50 और अगवानपुर चीनी मिल ने केवल 36 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया था। भुगतान की स्थिति खराब होने पर मिलों को गन्ना भुगतान में तेजी लाने और 14 दिन पूर्व का नियमानुसार गन्ना भुगतान करने को कहा था, लेकिन अभी भी मिलें भुगतान को गंभीर नहीं लग रही। उन्होंने कहा कि जो मिल गन्ना भुगतान में लापरवाही करेगी और समय से भुगतान नहीं देगी। उस मिल क्षेत्र का अगले सीजन में आवंटित होने वाले गन्ना क्षेत्र में कटौती करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उनका गन्ना अच्छा गन्ना भुगतान करने वाली मिल को आवंटित कर दिया जाएगा।