मुरादाबाद। अदालत में आरोपी, गवाह और वादी अपने बयानों से मुकर नहीं पाएंगे। पुलिस ने उनके ऑडियो रिकॉडेड बयान यक्ष एप पर सुरक्षित करने शुरू कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर इन आवाज के सैंपल की फॉरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। जिससे सच सामने आ जाएगा।
पुलिस ने यह कदम उन मामलों के लिए उठाया गया है, जहां लिखित बयानों को अक्सर अदालत में गलत बता दिया जाता था। इस नई प्रक्रिया से न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। जरूरत पड़ने पर इन आवाज के सैंपलों की गहन जांच की जाएगी। इससे झूठी गवाही पर रोक लगेगी और न्याय सुनिश्चित होगा।
इन ऑडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस के यक्ष एप पर अपलोड किया जा रहा है। यह एप विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इससे डिजिटल साक्ष्य के रूप में आवाज के सैंपल सुरक्षित रहेंगे। यह तकनीक अदालती मामलों में निर्णायक भूमिका निभाएगी और सत्य को सामने लाएगी।
पुलिस यक्ष एप का उपयोग कर रही है। इस एप पर सभी संबंधित व्यक्तियों के आवाज के सैंपल अपलोड किए जा रहे हैं। भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में इनका उपयोग किया जा सकेगा। यह तकनीक अदालती कार्रवाई को मजबूत बनाने में सहायक होगी और सबूतों को पुख्ता करेगी। इस एप पर अपराधियों का डाटा उपलोड किया जा रहा है।
कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी