फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापांडे में बाइक हटाने को लेकर विवाद, सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर बाइक हटवाने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने सिपाही को पीटा दिया। जिसमें सिपाही घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मेरठ के पंचमाजी निवासी आकाश यूपी पुलिस में सिपाही हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी भदासना एयरपोर्ट में चल रही है। वह मूंढापांडे में किराये के मकान में रहते हैं। सिपाही ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपनी कार से एयरपोर्ट से मकान पर जा रहे थे। मूंढापांडे में साप्ताहिक बाजार के पास खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर बाइक खड़ी थी। उसे हटाने को कहा था।
इसी मुद्दे पर बाइक सवार मूंढापांडे निवासी कल्लू और निशांत, धर्मेंद्र से कहासुनी हो गई। जिस पर उन्होंने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची घायल सिपाही सीएचसी मूंढापांडे में उपचार कराया। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें