फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पीट-पीटकर ले ली किसान की जान, पत्नी ने दी तहरीर

Thu, 01 Sep 2022 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

ग्रामीण नेमपाल ने शराबी को शराब पीने के लिए रुपये देने से मना किया जिस पर आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर नेमपाल के परिजन व अन्य ग्रामीण भी आ गए। इस दौरान आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी व उसके परिजन फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। किसान की पत्नी विमलेश देवी ने आरोपी राकेश सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना बनियाठेर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव निवासी किसान नेमपाल (46) बुधवार की शाम खेत पर जा रहे थे। पड़ोस में रहने वाला राकेश उर्फ टोपी शराबी है। वह शराब के लिए नेमपाल से रुपये मांग रहा था। वह बिना कुछ कहे चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे नेमपाल खेत से साइकिल लेकर लौट रहे थे। आरोपी राकेश ने नेमपाल को फिर रोक लिया और शराब के लिए रुपये मांगने लगा।

शिकायत के अनुसार, नेमपाल ने रुपये देने से मना किया जिस पर आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर नेमपाल के परिजन व अन्य ग्रामीण भी आ गए। इस दौरान आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया। नेमपाल की मौके ही मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना बनियाठेर एसओ कर्मपाल सिंह, नरौली चौकी इंचार्ज सतीश मोरल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। किसान की पत्नी विमलेश देवी ने आरोपी राकेश, उसकी बेटी, पत्नी और मां पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

शराब पीने के लिए रुपये न देने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गए। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें