केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के परिवर्तन यात्रा के क्षेत्रीय प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यूपी में परिवर्तन की आंधी है। यदि भाजपा की सरकार बनी तो कई जेल जाएंगे। रविवार को परिवर्तन यात्रा कांठरोड से होकर ठाकुरद्वारा होते हुए गुजरी। यात्रा सांसद सर्वेश सिंह के गांव रत्तूपुरा में रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार को रामपुर होने के बाद यात्रा बिजनौर में जाएगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
डॉ. संजीव बालियान ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी बातों बातों में खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि वह न मुजफ्फरनगर भूले हैं और न ही कांठ। भाजपा की सरकार बनी तो उन अफसरों की खबर भी ली जाएगी, जिन्होंने इनके इशारे पर गैरकानूनी काम किए हैं। बसपा सुप्रीमो को लेकर भी उन्होंने खूब सवाल दागे।
कहा कि आज जो बैंकों के सामने लाइन लग रही है वह व्यवस्था परिवर्तन को अंतिम लाइन है। इसके बाद किसी को लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो कई जेल में होंगे।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रामपुर से सरकार चल रही है। एक-एक बात का बदला लिया जाएगा। इस मौके पर एमएलसी भूपेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, हरि सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।