फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्षतिग्रस्त की देवी काली की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ के शेरपुर में नशेड़ी द्वारा क्षतिग्रस्त की गई देवी काली की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कांठ । शरारती युवक ने देवी काली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस पर पहुंची ने आरोपी पिंटू निवासी शेरपुर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर का है। यहां के गांव के पास ही देवी काली की मूर्ति स्थापित है। जहां ग्रामीणों के द्वारा पूजा-अर्चना आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। मंगलवार को गांव के ही एक युवक ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब इसका पता ग्रामीणों को चला तो वह भी पहुंच गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने फैसला लिया कि वह मूर्ति की मरम्मत कराकर उसे पहले जैसा ही करा देंगे। उन्होंने युवक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने के संबंध में भी पुलिस को लिखकर भी दिया है। जिस पर ग्राम प्रधान पति शशिकांत सहित चरन सिंह, नरेश कुमार सिंह, हरकिशन, अनिल कुमार आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें