फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति चौथी बार बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि एक साल के लिए फिर बढ़ा दी गई है। ऐसा चौथी बार हुआ है, जब आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति का विस्तार किया गया है। रामपुर में डीएम रहते हुए पहली बार उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह सपा शासनकाल में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को पांच साल के लिए यूपी में आए थे। कुछ दिनों तक अन्य जिलों में सेवारत रहने के बाद शासन ने 2019 में उनकी तैनाती रामपुर डीएम पद के पद कर दी। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई और उसके आजम खां की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आंजनेय कुमार सिंह सुर्खियों रहे। उनके रामपुर डीएम रहते हुए ही कई केस दर्ज होने के बाद आजम खां को जेल जाना पड़ा। इस बीच 2000 में प्रतिनियुक्ति खत्म गई।
केंद्र सरकार से पहली बार दो साल की प्रतिनियुक्ति विस्तार मिलने पर वह रामपुर के डीएम बने रहे। इस दौरान शासन ने 2021 में प्रोन्नति करने के बाद आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का कमिश्नर बना दिया। इसके बाद छह-छह माह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई गई। वहीं 14 अगस्त को तीसर बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद डीएम अनुज कुमार सिंह को कमिश्नर का प्रभार देकर वह छुट्टी पर चले गए। इस दौरान प्रतिनियुक्ति बढ़ने का आदेश नहीं आने पर अधिकारियों के बीच दो दिन असमंजस की स्थिति बनी रही। मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी कर चौथी बार आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें