फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: 'मैं देश की सुरक्षा में हूं मेरे घर को चोरों से बचा लीजिए', सेना के जवान ने ट्वीट कर लगाई गुहार

Fri, 03 Feb 2023 01:04 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

फाैजी ने बताया कि पत्नी और बेटे गुजरात में साथ रहते हैं। गांव में मां-बाप रहते हैं। 31 दिसबंर की रात चोर घुस गए और नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी एक बार चोकी की घटना हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं देश की सुरक्षा में हूं, लेकिन मेरा खुद का घर सुरक्षित नहीं है। तीन माह में चार बार घटना हो चुकी है। घर में मां बाप अकेले रहते हैं। उनकी जिंदगी को भी हमेशा खतरा बना रहता है। साहब मेरे मां पिता को सुरक्षा प्रदान कीजिए। घर चोरों से बचा लीजिए। ये मार्मिक ट्वीट सेना के जवान ने किए हैं। जिसमें उसने पुलिस अफसर और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी टैग किया है।

विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरैठा निवासी बालेंद्र सिंह सेना में तैनात हैं और इन दिनों गुजरात में उसकी ड्यूटी चल रही है। उसने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। जिसमें लिखा है कि भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर से लेकर माइनस 30 डिग्री टेंपरेचर पर लेह लद्दाम और नक्सलवाद इलाके असम से लेकर 17000 फीट की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग के कम ऑक्सीजन वाले इलाके और भीषण गर्मी वाले पठानकोट जैसे इलाके में रह कर देश की सीमाओं की सुरक्षा की है लेकिन देश की सीमाओं की चौकीदारी करने के बावजूद मेरा खुद घर महफूज नही है। तीन माह में दो बार चोरी चोरी हो चुकी है। फाैजी ने बताया कि पत्नी और बेटे गुजरात में साथ रहते हैं। गांव में मां-बाप रहते हैं।
विज्ञापन

31 दिसबंर की रात चोर घुस गए और नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी एक बार चोकी की घटना हुई थी लेकिन पुलिस अब तक घटना खुलासा नहीं कर पाई है। वह अपने मां बाप की सुरक्षा को लेकर परेशान है लेकिन उसकी मदद नहीं हो रही है। उसकी मदद की जाए और चोरी करने वालों को गिरफ्तार करके उसके मां बाप को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले का जल्दी खुलासा कर देगी। कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें