पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरैठा निवासी बालेंद्र सिंह सेना में तैनात हैं और इन दिनों गुजरात में उसकी ड्यूटी चल रही है। उसने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। जिसमें लिखा है कि भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर से लेकर माइनस 30 डिग्री टेंपरेचर पर लेह लद्दाम और नक्सलवाद इलाके असम से लेकर 17000 फीट की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग के कम ऑक्सीजन वाले इलाके और भीषण गर्मी वाले पठानकोट जैसे इलाके में रह कर देश की सीमाओं की सुरक्षा की है लेकिन देश की सीमाओं की चौकीदारी करने के बावजूद मेरा खुद घर महफूज नही है। तीन माह में दो बार चोरी चोरी हो चुकी है। फाैजी ने बताया कि पत्नी और बेटे गुजरात में साथ रहते हैं। गांव में मां-बाप रहते हैं।
31 दिसबंर की रात चोर घुस गए और नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी एक बार चोकी की घटना हुई थी लेकिन पुलिस अब तक घटना खुलासा नहीं कर पाई है। वह अपने मां बाप की सुरक्षा को लेकर परेशान है लेकिन उसकी मदद नहीं हो रही है। उसकी मदद की जाए और चोरी करने वालों को गिरफ्तार करके उसके मां बाप को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले का जल्दी खुलासा कर देगी। कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की गई है।