संभल। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबदेवी ने बसपा और सपा पर तीखी टिप्पणी की है। कहा कि भगवान ने बसपा और सपा को इस लायक नहीं छोड़ा है कि वह कुछ कर सकें। बस बयान देने के लायक ही छोड़ा है। इसलिए वह जहां तहां बयान दे रहे हैं और अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं।
बुधवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री संभल में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अखिलेश यादव के शूद्र वाले बयान पर जवाब देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मैं शूद्र हूं और मंच पर बैठी हूं। पार्टी ने पहला स्थान दिया हुआ है। रामचरित्र मानस की प्रतियां जलाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि रामचरित्र मानस पर टिप्पणी वह व्यक्ति करेगा जिसमें इंसानियत नहीं होगी।
यदि किसी मैं इंसानियत होगी तो वह रामचरित्र मानस पर टिप्पणी नहीं करेगा। आगे कहा कि बसपा और सपा को भगवान ने इस लायक नहीं छोड़ा है कि वह कुछ कर सकें। बयान देेने लायक ही छोड़ा है। इसलिए बसपा और सपा गलत बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हमारी पार्टी विकास की बात करती है।