फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पति का बंटवारा: दो बीवियों के बीच बांटा गया शौहर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश; पंचायत ने दी ये छूट

Wed, 28 Jan 2026 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी के रामपुर में पति को लेकर पत्नियों के झगड़े को पंचायत ने सुलझा दिया है। पति का पत्नियों ने बंटवारा किया है। सप्ताह में 3-3 दिन साथ रहेंगी। विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे पीछे होने की भी छूट होगी।
विज्ञापन
पति का पत्नियों के बीच बंटवारा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में दोनों पत्नियों के बीच पति का बंटवारा हो गया है। सप्ताह में तीन -तीन दिन पति दोनों पत्नियों के पास रहेगा। जबकि रविवार को पति दोनों पत्नियों से दूर एकांत में रहेगा। 
विज्ञापन


पंचायत ने विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे पीछे करने की भी छूट दी है। दोनों पत्नियों में पति का बंटवारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है।

गांव निवासी एक युवक की दो पत्नियों हैं। एक पत्नी अरेंज मैरिज से है जबकि दूसरी पत्नी लव मैरिज से है। दोनों पत्नियों के बीच पति को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। पत्नियों के आपसी झगड़े के कारण पति काफी परेशान रहता था। 
विज्ञापन

दोनों पत्नियां पति को अपने पास रखने की जिद करती थी। जिसके चलते दोनों पत्नियों के बीच खूब झगड़ा होता था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गांव के सम्मानित लोगों ने आपसी समझौता कराने की बात कह दी। 
 

समझौता करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई
पुलिस के दबाव के चलते गांव के कुछ लोग समझौता कराने को सहमत हो गए। दोनों पत्नियों का समझौता करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में कुछ रिश्तेदारों के अलावा सम्मानित व्यक्ति भी शामिल हुए। 

 

दोनों पत्नियों ने पति को लेकर अपनी डिमांड रखी
पंचायत के दौरान दोनों पत्नियों ने पति को लेकर अपनी डिमांड रखी। दोनों पत्नियों एवं पति की सुनने के बाद पंचों ने समझौता करा दिया। समझौते के मुताबिक पहली पत्नी के साथ पति सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रहेगा। जबकि दूसरी पत्नी के साथ गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को रहेगा। 

 
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे पीछे भी किया जा सकता है
रविवार को पति दोनों पत्नियों से दूर एकांत में रहेगा। समझौते के मुताबिक, विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे पीछे भी किया जा सकता है। पंचायत के दौरान हुए समझौते पर दोनों पत्नियों एवं पति के हस्ताक्षर लिए गए हैं। दोनों पत्नियों के साथ दिनों का बंटवारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें