फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति के दोस्त ने महिला से की छेड़खानी, आहत होकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसके पति के दोस्त ने छेड़खानी की और कॉल कर उस पर गलत कार्य के लिए दबाव भी बनाया । पीड़िता ने छेड़खानी से आहत होकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थाने में महिला के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह देहरादून में रहकर काम करता है। यहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी सुरेश से महिला के पति ने दो हजार रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों को वापस लेने के बहाने आरोपी सुरेश उसके घर आया और दोस्त की पत्नी से छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया। सोमवार की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने महिला को कॉल की और फिर से रुपये मांगने लगा। उस वक्त आरोपी के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी मौजूद था। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि अगर वह रुपये वापस नहीं देगी तो उसकी बात माननी पड़ेगी। इससे आहत होकर महिला ने अपने घर में ही फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने उसे ऐन वक्त पर देख लिया और उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला का पति भी आ गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें