फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने शराब न पीने की ली शपथ: पत्नी बोली- अब मुझे कोई शिकायत नहीं, उसकी सभी गलतियां माफ, साथ रहने को भी तैयार

Sat, 28 Jan 2023 01:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुगलपुरा के लालबाग निवासी युवक की शादी पांच साल पहले कटघर के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मुगलपुर पति ने शराब न पीने की शपथ ली तो पत्नी उसके साथ रहने को तैयार हो गई। साथ ही महिला ने अपने पति की पूर्व की सारी गलतियों को भी माफ कर दिया। थाने से ही महिला पति के साथ चली गई।

विज्ञापन

मुगलपुरा के लालबाग निवासी युवक की शादी पांच साल पहले कटघर के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद शुरू हो गया था। महिला के लाख प्रयास के बाद भी पति ने शराब का सेवन बंद नहीं किया। दो बच्चे होने के बाद भी पति ने अपनी आदतों में बदलाव नहीं किया। जिससे तंग आकर महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई।

दोनों पक्षों की कई बार पंचायत हुई, लेकिन महिला ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के प्रार्थना पत्र को महिला थाने भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

इसके बाद यहां दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पति ने थाने में ही शपथ ली कि वह शराब का सेवन नहीं करेगा। इसके बाद महिला ने भी उसकी सभी गलतियां माफ कर दीं। थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने बताया कि पति पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं। महिला अपने बच्चों को लेकर पति के साथ ससुराल चली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें