जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को प्रेमी युगल घर से निकल गए और हरिद्वार पहुंचे। जहां 24 जनवरी को एक मंदिर में युवती ने धर्म परिवर्तन किया। इसके बाद 25 जनवरी को देहरादून पहुंचकर प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की। ग्रामीणों का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद मंदिर में भी सात फेरों के साथ शादी की रस्म पूरी की गई हैं।
युवती का नाम अब नीता रखा गया है। धर्म परिवर्तन व अन्य कई दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी के बाद परिजनों ने काफी बंदिशें लगा दी थीं। इसलिए ही वह युवक के साथ चली गई और धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली।
युवती के पिता का दावा नाबालिग है बेटी, प्रेमी समेत चार पर दर्ज है केस
कैलादेवी थाने में किशोरी के पिता ने अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मुकेश, पप्पू, बिलाशो और किशन आरोपी बनाए गए हैं। दावा है कि उनकी बेटी नाबालिग है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बयान के बाद ही तय हो सकेगा कि किशोरी है या युवती है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।