फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से छेड़खानी के विरोध में पति को पिलर से बांधकर पीटा, आहत होकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के विरोध पर आरोपियों ने उसके पति को पिलर से बांधकर पिटाई की। उसके उसे जूते चप्पलों भी पीटा जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके 24 वर्षीय भतीजे की पत्नी से 48 वर्षीय धर्मपाल सिंह ने छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी होने पर भतीजे ने आरोपी को टोक दिया था। इसके बाद भी आरोपी ने हरकतें बंद नहीं की। वह आरोपी के घर तीन दिसंबर की शाम पांच बजे शिकायत करने पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी धर्मपाल, उसके मोहित, पत्नी नन्ही और बेटी डोली ने उसे घेर लिया। उसके साथ गाली गलौज की मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे उसे घर में पिलर से बांधकर पीटा और उसे जूते चप्पलों से भी पीटा। उसके शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर आ गए जिससे वह बच गया। इसकी शिकायत 112 पर की गई। सूचना मिलने पर सुरजननगर चौकी की पुलिस गांव में आई लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चाचा का कहना है कि उसका भतीजा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उनका आरोप है कि धर्मपाल और उसके परिवार के लोग उसकी मजाक बनाने लगे।
मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने तनाव में 15 दिसंबर को शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्मपाल, मोहित, नन्ही और डोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे और विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें