फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे आईटी एकाउंट को हैक करना चाहती है बीवी

Mon, 21 Nov 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
hack
विज्ञापन
सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी एक व्यापारी ने अपनी पत्नी, ससुर व सालों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारी का आरोप है कि उसकी पत्नी उसका इनकम टैक्स अकाउंट हैक करके उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंद्र नगर निवासी व्यापारी निशांत वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उनकी शादी बागपत के अमीनगर सराय निवासी नीतू वर्मा के साथ हुई थी। दोनों परिवारों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।

निशांत का आरोप है कि उनकी पत्नी नीतू अपने पिता इंद्रपाल वर्मा व भाइयों अनिल वर्मा और सुनील वर्मा के साथ मिलकर उनका इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रही है। बकौल निशांत उनके अकाउंट के पासवर्ड की जानकारी नीतू को थी। जिसका दुरुपयोग करके उसने अकाउंट का पासवर्ड बदलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें