फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फंसाने के लिए कातिलाना हमले की स्क्रिप्ट

Wed, 23 Dec 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह पहले कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर इनवर्टर कारोबारी को गोली मारे जाने की घटना विवेचना में धड़ाम हो रही है। पुलिस तफ्तीश में उजागर हुआ है कि पत्नी को फंसाने के लिए इनवर्टर कारोबारी ने खुद पर कातिलाना हमले की स्क्रिप्ट खुद ही लिखी थी। कारोबारी के इस खेल में पुलिस की भी मौन सहमति उजागर हुई है।
विज्ञापन



पुलिस छानबीन में उजागर हुआ है कि कारोबारी ने कटघर में अपने ऊपर हुए इस कथित हमले से पहले भी एक सब इंस्पेक्टर से मिलकर अपने ऊपर हमले की कहानी बनाने की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त नाकाम रहा था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वेव ग्रीन कालोनी निवासी संजीव सरन उर्फ सोनू की बुध बाजार में दुर्गा इनवर्टर के नाम से दुकान है।


उनका अपनी पत्नी बरखा सरीन से विवाद चल रहा है। बरखा ने पति के ऊपर कई केस कर रखे हैं। 21 नवंबर को संजीव सरीन उर्फ सोनू ने कटघर पुलिस को सूचना दी कि रामपुर रोड पर प्रेम वंडर लैंड और डीयर पार्क के बीच में उन पर पत्नी और ससुराल वालों ने हमला कर दिया और गोली मार दी।
विज्ञापन



संजीव ने एफआईआर में कहा था कि घटना के वक्त वह काशीपुर दोराहे से स्कूटी से लौट रहे थे। संजीव ने इस मामले में अपनी पत्नी बरखा सरीन, ससुर विनय मेहरोत्रा निवासी नवीन नगर, सास बबीता मेहरोत्रा और साले करन मेहरोत्रा का नामजद किया था।


लेकिन पुलिस छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना हुई नहीं बनाई गई है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस का भी रोल उजागर होने के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने खुद इसकी मानीटरिंग शुरू कर दी है। फारेंसिक साक्ष्य एकत्र करके पुलिस जल्द इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें