फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमिका के लिए शिक्षिका को प्रताड़ित कर रहा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने अपने पति, दो ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता ने बताया कि पति प्रेमिका के चक्कर में उसके साथ मारपीट करता और पीड़ित कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षिका ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2020 को संभल के नवादा सरायतरीन क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह कुंदरकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति, ननद और सास उसके साथ अभद्रता करते हैं। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी। महिला का दावा है कि अमरोहा में रहने वाली आगरा निवासी युवती से उसके पति के संबंध है। प्रेमिका के चक्कर में पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। पति उसे और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं है। आरोप है कि 28 अक्तूबर को शिक्षिका की सास और ननद उसके कमरे में आईं और गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चली गईं। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और दो ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें