फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति ने साजिश रचकर भाई और दोस्त से कराई थी अंजुम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में पत्नी अंजुम (30) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हफीज को गिरफ्तार कर लिया। हफीज ने ही साजिश रचकर अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल से पत्नी की हत्या कराई थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अंजुम के उत्पीड़न से तंग आ गया था। उसने ही फैसल और खालिद को तमंचा और चाकू खरीदकर दिया था। घटना के समय वह घर में मौजूद रहा और दोनों को अंजुम की हत्या करने भेज दिया था।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम का निकाह दस साल पहले रामपुर जिले के केमरी निवासी शादाब के साथ किया था। शादाब से अंजुम के दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले दंपती के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया था। दो साल पहले अंजुम ने कुंदरकी के नूरुल्ला निवासी हफीज के साथ निकाह कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा था।
अंजुम के साथ हाफिज के भाई खालिद ने मारपीट की थी। इस मामले में अंजुम ने केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद अंजुम हफीज को छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ कुंदरकी में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के पास एक मकान में रहने लगी थी। बुधवार रात अंजुम अपनी दोनों बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सोई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अंजुम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, देवर खालिद और फैसल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हफीज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल लिया है।
आरोपी ने बताया कि उसने ही खालिद और फैसल को तमंचा और चाकू खरीद कर दिया था। इसके बाद दोनों को अंजुम की हत्या करने के लिए भेज दिया था। हत्या करने के बाद दोनों भाग गए थे। आरोपी ने बताया कि अंजुम उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। एसपी देहात ने बताया कि खालिद और फैसल की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें