फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे घर बुला लो', पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, कत्ल से कुछ देर पहले ही महिला ने की थी मां से बात

Sun, 12 Apr 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी के संभल जिले में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संभल में हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रजपुरा थाना इलाके के गांव सिंघौली कल्लू में रविवार की सुबह पति पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


सिंघौली कल्लू निवासी दुर्गेश का एक वर्ष पहले बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव  विजयगढ़ी निवासी ज्योति (22) के साथ विवाह हुआ था। मृतका ने मां सकुंतला को सुबह सवा नौ बजे के करीब फोन पर पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी। 

 
विज्ञापन

साथ ही घर बुलाने को कहा था। एक घंटे बाद ही हत्या की खबर मिली। थाना प्रभारी ने बताया महिला की पीट पीटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हत्या की घटना घरेलू विवाद में ही करने की बात स्वीकार की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें