फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तीन साल पहले कौशल से हुई थी ममता की शादी, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

ठाकुरद्वारा के मुडिया खेड़ा निवासी ममता रानी (27) की शादी तीन साल पहले अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी कौशल कुमार से हुई थी। पति पत्नी मझोला में नया मुरादाबाद गांगन चौराहा पर रहते थे। रविवार रात ममता की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। जेल भेजा गया आरोपी कौशल स्वास्थ्य विभाग में आरोग्य मित्र है।

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के मुडिया खेड़ा निवासी ममता रानी (27) की शादी तीन साल पहले अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी कौशल कुमार से हुई थी। पति पत्नी मझोला में नया मुरादाबाद गांगन चौराहा पर रहते थे। रविवार रात ममता की मौत हो गई।

ममता के भाई महिपाल सिंह ने पति कौशल कुमार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति कौशल कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें