फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शराब पीने पर हुआ विवाद, गला घोंटकर पत्नी को मार डाला...पति गिरफ्तार, महिला ने की थी दूसरी शादी

Thu, 06 Jun 2024 05:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस इलाके में पति और पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आए पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में इसी घर में हुई महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कॉलोनी आजाद नगर में मंगलवार रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मजदूर नीटू ने अपनी पत्नी पूनम (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा निवासी नीटू अपनी पत्नी पूनम, बेटी भूमि, संजना और बेटा अभि के साथ मझोला के जयंतीपुर में किराये के मकान में रहता था।

तीन दिन पहले ही वह सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कॉलोनी आजाद नगर में पिंटू उर्फ काले के मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हो गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नीटू शराब पीकर घर लौटा था। इसी बात को लेकर नीटू और पूनम के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसी किरायेदारों ने दोनों को समझाकर सुला दिया था, लेकिन फिर से रात में ही झगड़ा शुरू हो गया था। इसी विवाद में नीटू ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को चादर से ढक दिया।

बुधवार सुबह वह संभल में पूनम के मायके पहुंच गया और उसने बताया कि जयंतीपुर से कुछ युवक उसके मकान पर आए थे। वो पूनम की हत्या कर भाग गए हैं। पूनम की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच पूनम की दादी तारावती और चाचा परमानंद समेत अन्य मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।

उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुनाह करने की कोशिश की, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पूनम की हत्या की है।

शराब पीने को लेकर पूनम उससे झगड़ा करती थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पति से पूछताछ की जा रही है।

पहले पति की मौत के बाद नीटू से की थी पूनम ने शादी

पूनम की पहली शादी मनोज नाम के युवक के साथ हुई थी। जिससे पूनम को एक बेटी भूमि है। इसके बाद मनोज की मौत हो गई थी। इसके बाद पूनम ने नीटू से दूसरी शादी कर ली थी। नीटू मुरादाबाद में मजदूरी करता है। पूनम भी उसके साथ रहती थी। नीटू से पूनम के बेटे अभि और बेटी संजना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें