फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या किए जाने के आरोप में बुधवार रात को मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के सनैया अहमद गांव निवासी मोहम्मद इरफान ने अपनी बेटी रफत जहां की शादी करीब चार साल पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली गांव निवासी अकबर अली उर्फ बब्बू के साथ की थी। तीन फरवरी की रात को रफत जहां की मौत की सूचना मायके पक्ष के लोगों को हुई। जिस पर वह देवरनिया शुमाली गांव पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि रफत जहां के गले में रस्सी का फंदा बनाकर घर की छत पर लगे कुंडे से डालकर उसकी हत्या की गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने रफत जहां के गले पर रस्सी के फंदे के निशान देखे जाने का दावा भी किया। सूचना पर सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छाल व अजीमनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की सूचना पर नायब तहसीलदार संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और परिजनों के बयान दर्ज किए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रफत जहां के पति अकबर अली उर्फ बब्बू, जेठ हसनैन, देवर यामीन, जेठानी अफरोज और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें